फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मां तो भूल गई, परायों की गोद में मासूम

मां तो भूल गई, परायों की गोद में मासूम

Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मां तो भूल गई, परायों की गोद में मासूम
भोपा (मुजफ्फरनगर)। यदि कानून और समाज की नजर में यह गुनाह है, तो नवजात की मां के साथ वो पिता भी कसूरवार है। कानून के दस्तावेजों में इस कृत्य की सजा है तो नवजात को नाले में फेंकने वालों पर कार्रवाई होना लाजिमी है। हालांकि असल मां की गोद से दूर नवजात दो दिन से परायों की गोद में आह भर रहा है। मां का दूध ना सही, लेकिन ममता की छांव जरूर मिल गई है। नवजात रविवार को पटौली से पुरकाजी के गांव दुहेली पहुंच गया।
विज्ञापन

भोपा की ग्राम पंचायत के मजरा पटौली गांव में शुक्रवार की शाम नाले में नवजात मिला था, जिसे गांव के लोगों ने उठाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। नवजात की हालत देखकर गांव के ही गुलशनव्वर ने दूसरे दिन भी मासूम की मां का पता नहीं लग सका है। गांव वाले भी उस मां को कोसते हुए नहीं थक रहे हैं, जिनसे गांव के माथे पर कलंक लगाया है। इस कृत्य की इजाजत न तो कानूनी रुप से मंजूर है और न ही कोई समाज देता है। नवजात को नाले में फेंकने वालों के साथ वो मां जिसने जन्म दिया और वह पिता भी कसूरवार है। जिसका वह वंश है। पुलिस ने भी अपने स्तर जांच-पड़ताल की है, लेकिन नवजात की मां का सुराग नहीं मिल सका है। असल मां का दूध न नहीं, लेकिन ममता की छांव मिल गई है।
विज्ञापन

नवजात का नाम मोहम्मद बिलाल रखा
भोपा। गांव पटौली में पंचों के बीच नवजात का नामकरण किया गया। पंचों की मौजूदगी में नवजात का नाम मोहम्मद बिलाल रखा गया है। लिखा-पढ़ी में बच्चे की जन्म तिथि 15-12-2017, समय छह बजे का दर्शाया गया है। जिसके बाद पंच की मौजूदगी में बच्चे को हसनैन, उसकी पत्नी नईमा के सुपुर्द किया गया है। हसनैन नवजात को लेकर दुहेली गांव चला गया। पटौली में हसनैन का ननिहाल बताई गई है। गोद लेने के दौरान पटौली के फरमान पुत्र सफी ने हसनैन के हक में गवाही दी है। हसनैन की शादी को अरसा बीतने के बाद दो बेटी हुई, लेकिन बेटे की चाहत पूरी नहीं हो सकी थी। जिसे रविवार को नवजात ने पूरा कर दिया। गांव में नवजात को लेकर हुई लिखा-पढ़ी के दौरान ग्राम प्रधान शमीम आरा, उनके पति इजहार अहमद, जिला पंचायत सदस्य पति हरीश उर्फ बब्बू, अहसान, आजाद, आफताब, मोहम्मद फारुख, अय्यूब आदि मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी...
सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने बताया कि बच्चे को किसे गोद दिया गया है। इसकी जानकारी नहीं है। अभी तक मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ग्राम प्रधान से भी इस बाबत जानकारी ली जाएगी। नवजात को नाले में फेंकने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed