{"_id":"5a3566d54f1c1b95188ba2ef","slug":"111513449173-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की मजबूती पर ध्यान दें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की मजबूती पर ध्यान दें कार्यकर्ता
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मेरठ और सहारनपुर मंडल के एक दिवसीय कैडर कैंप में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने प्रेमचंद गौतम को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
जानसठ रोड के एक बैंक्वट हाल में राईन ने कहा कि संगठन से ही हम सत्ता तक पहुंच सकते हैं। संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने निकाय चुनाव में जीते चेयरमैन और सभासदों से कहा कि वह अपने क्षेत्र में मेहनत करें। जो हारे हैं, वह भी जनता के बीच कार्य करते रहें। उन्होंने मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद गौतम को घोषित किया। जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल को सहारनपुर मंडल में कोआर्डिनेटर बनाया गया। मेरठ और सहारनपुर मंडल के प्रभारी पुरुषोत्तम ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है। लोकसभा चुनाव में बसपा प्रदेश में बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। कार्यक्रम में मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा, कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, डॉ सतपाल कटारिया, कुलदीप बालियान, कुलवीर पाल, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक सतबीर गुर्जर, ऋषिपाल गौतम, सत्यप्रकाश, जियाउर्रहमान, श्यामलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक महिपाल माजरा को गुर्जर भाईचारा कमेटी और रकम सिंह सैनी को सैनी भाईचारा कमेटी का दोनों मंडलों का अध्यक्ष बनाया गया।