{"_id":"59b98ae84f1c1bb6688b4644","slug":"111505331944-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे-मिल के खाद्य अधिकारी ने सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे-मिल के खाद्य अधिकारी ने सैंपल भरे
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे मील के खाद्य अधिकारी ने सैंपल भरे
मोरना (मुजफ्फरनगर)। विद्यालय में मिड-डे मील में कीड़े निकलने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाने के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजा है। अभिभावकों ने अमरूद तोड़ने के आरोप में स्टाफ द्वारा छात्रा की पिटाई करने को लेकर हंगामा किया।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी के एक विद्यालय में सोमवार को मिड-डे मील में कीड़े मिलने को लेकर अभिभावकों ने स्कूल में पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया था। मंगलवार को जांच करने पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास कुमार ने भोजन के सैंपल लेकर जांच कराने की बात कही। इस दौरान अभिभावकों के स्कूल स्टाफ पर अपना पका हुआ भोजन अलग करके बाकी में पानी डालने का आरोप लगाया। ग्रामीण मोहम्मद कासिम ने स्टाफ पर स्कूल में खड़े पेड़ से अमरूद तोड़ने के आरोप में उसकी पुत्री छात्रा को पीटने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं, एनपीआरसी संदीप कुमार ने मामले को गंभीर माना है। जाहिद, आजाद, मोहम्मद कासिम, जुल्फकार, किरण कौशिक, शमीम, सलीम, नदीम, कलीम आदि दर्जनों को अभिभावक मौजूद रहे।