{"_id":"59a4680c4f1c1bc9018b45bd","slug":"111503946764-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर स्टेशन बनाने को नगर में जमीन की तलाश शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर स्टेशन बनाने को नगर में जमीन की तलाश शुरु
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर स्टेशन बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली तहसील क्षेत्र में करीब पांच वर्षों से फायर स्टेशन बनाए जाने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। इस संबंध में सोमवार को अग्निशमन अधिकारी ने तहसीलदार से भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए बातचीत की।
क्षेत्र के लोग विगत काफी समय से फायर स्टेशन बनाए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं। भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण फायर स्टेशन का निर्माण नहीं कराया जा सका है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक तहसील में एक फायर स्टेशन बनाए जाने को प्राथमिकता दी है। अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सिंह ने तहसीलदार अमित कुमार से मिल कर क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराने की बात की है। उन्होंने बताया कि फायर स्टेशन निर्माण के लिए करीब 4200 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है। भूमि ऐसे स्थान पर होनी चाहिए, जिससे मदद पहुंचाने में कोई परेशानी न हो सके। यदि उन्हें खतौली तहसील क्षेत्र में 2500 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध होती है, तो वह इसका प्रपोजल तैयार कर शासन को भेज देंगे। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि उपलब्ध होते ही अग्निशमन विभाग को जानकारी दी जाएगी।