फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिला पंचायत सदस्यों ने किया एएमए का घेराव

जिला पंचायत सदस्यों ने किया एएमए का घेराव

Sat, 26 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों ने  किया एएमए का घेराव
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत में विरोध के स्वर गूंजने लगे हैं। विपक्षी जिला पंचायत सदस्यों ने विकास कार्यों में बड़े स्तर पर घोटाले का आरोप लगाते हुए आंचल तोमर के कार्यकाल के विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की। विपक्षी जिला पंचायत सदस्यों ने अपर मुख्य अधिकारी का घेराव करते हुए बीजेपी के सबका साथ-सबका विकास के नारे को धोखा बताया। आरोप लगाया कि एक मंत्री के इशारे पर जिला पंचायत चल रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए विपक्षी जिला पंचायत सदस्यों ने अपर मुख्य अधिकारी नूतन शर्मा का घेराव किया। जिला पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सदस्यों ने हंगामा किया। सदस्यों ने कहा कि डीएम अपने वार्डों में विकास कार्य कराने की शपथ दिला रहे हैं और जिला पंचायत हमारे वार्डों में पैसा ही जारी नहीं कर रही है। ऐसे में विकास कैसे हो सकता है। कार्यों में बड़े घोटालों के आरोपों को लेकर एएमए की जिला पंचायत सदस्यों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष आंचल के समय में हुए कार्यों की जांच कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य रूबी ने कहा कि जिला पंचायत एक सत्ताधारी मंत्री के कब्जे में है। मंत्री का एक करीबी जिला पंचायत को ऑपरेट कर रहा है। वही तय करता है किसे काम देना है किसे नहीं। सदस्यों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मोहसीन खान, सचिन शर्मा, दीप्ति पाल, कौसरजहां, शुएब, अनीता, बिलकिश, रोशनजहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed