{"_id":"598767d24f1c1be6638b49d9","slug":"111502046162-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू देगी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू देगी धरना
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू देगी धरना
जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार पूरी तरह से व्याप्त है। भाकियू इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर शीघ्र ही भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा तो भाकियू मजबूर होकर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना देगी।
रविवार को स्थानीय डाकबंगले पर भाकियू की बैठक हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकारों और अधिकारियों की उपेक्षाओं की वजह से किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है. जिसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। शीघ्र तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। प्रदेश में किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा, तब तक देश भी खुशहाल नहीं हो सकता। संजीव तोमर ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर तहसील जानसठ में एक महापंचायत का आयोजन शीघ्र किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कालूराम और संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, जानसठ नगर अध्यक्ष रेशु गोयल, मीरापुर नगर अध्यक्ष चुडिय़ाला प्रधान आलोक गोयल, योगेंद्र राठी, अखिलेश चौधरी, राजेंद्र, सतीश प्रधान, सन्नी गोयल, बिटटू, धर्मवीर राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।