{"_id":"5971073f4f1c1be04b8b4577","slug":"111500579647-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोबेशन अधिकारी ने बच्चा जेल का निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोबेशन अधिकारी ने बच्चा जेल का निर्माण रुकवाया
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोबेशन अधिकारी ने बच्चा जेल का निर्माण रुकवाया
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आर्यपुरी में बनाई जा रही बाल संप्रेक्षण गृह की बिल्डिंग को अधोमानक पाए जाने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। इस संबंध में डीएम को पत्र लिख दिया गया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र का तबादला होने के बाद चार्ज डीडीओ मोतीलाल व्यास को दिया गया है। बृहस्पतिवार को जिला विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास ने बाल संप्रेक्षण गृह की आर्यपुरी में बन रही बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं पाया गया। लॉकल कंपनी का सीमेंट प्रयोग हो रहा है। सरिये की क्वालिटी भी खराब है। इसे देखते हुए मोतीलाल व्यास ने तत्काल काम रुकवाने के आदेश दिए।
उन्होंने ठेकेदार से कहा कि उन्हीं मानकों के आधार पर निर्माण होना चाहिए, जिनके आधार पर टेंडर छोड़ा गया है। उन्होंने इस संबंध में डीएम जीएस प्रियदर्शी को भी पत्र भेज दिया है। बताया कि 40 लाख की लागत के बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें 25 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को जारी भी किया जा चुका है। यहां बच्चा जेल में कम जगह होने के कारण नई बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव गया था।