{"_id":"593afae84f1c1b20778b461e","slug":"111497037544-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर के समर्थन में दलित समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर के समर्थन में दलित समाज के लोग
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर के समर्थन में दलित समाज एकजुट
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा में दलितों पर अत्याचार को लेकर समाज के सैकड़ों लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की रिहाई की मांग करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।
शुक्रवार को दलित समाज के सैकड़ों लोग डीएम कार्यालय पर पहुंचे और यहां शब्बीरपुर कांड में दलितों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा अत्याचार करने, निर्दोषों को पकड़कर जेल भेजने के विरोध में प्रदर्शन किया। दलितों का आरोप है कि सहारनपुर प्रशासन द्वारा दलितों के खिलाफ दमनकारी कार्यवाही की जा रही है, जिससे समाज में भय और रोष का वातावरण बना हुआ है। पांच मई की घटना में अराजक तत्वों ने दलितों के घरों को निशाना बनाकर आगजनी कर हिंसा फैलाई। अब पुलिस दलितों को ही निशाना बनाने पर तुली है। दोषियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि यूपी की भाजपा सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है। इन लोगों ने पीएम मोदी को भेजे ज्ञापन में निर्दोष दलितों के साथ ही भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद की रिहाई कराने, दर्ज मुकदमों को वापस लेने, दलित पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने, सरकारी खर्च पर उनके मकान बनवाने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन लिया। काफी संख्या में दलित समाज के लोग प्रदर्शन में शामिल रहे। इनमें नीशू, राहुल, विकास, विनीत, सचिन, संजय कुमार, अमित कुमार, अरुण, योगेश कुमार, विकास, टिकाराम, रोहित कटारिया आदि मौजूद रहे।