{"_id":"57cdcc334f1c1ba8303187e7","slug":"111-teachers-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को नैतिक संस्कार दें शिक्षक : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को नैतिक संस्कार दें शिक्षक : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
शिखकों को सम्मानित करते डीएम डीके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस पर जिले के 111 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डीएम डीके सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों को नैतिक संस्कार दें। शिक्षक बच्चों को सही प्रकार से शिक्षा दें तो समाज कई बुराइयां खुद ही समाप्त हो जाएंगी।
जिला पंचायत के सभागार में चयनित शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित करने के बाद डीएम ने कहा कि हमारे समाज में शिक्षक की आज भी अलग मान्यता है। शिक्षक का हर कोई सम्मान करता है। देश का निर्माण प्राथमिक विद्यालयों से जुड़ा है। शिक्षक बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं संस्कार से पूर्ण शिक्षा दें। गुरु होने के नाते यह उनका कर्तव्य भी है। अध्यापकों को प्रोत्साहित करना ही शिक्षक दिवस का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में जिन 111 शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें 73 प्राथमिक एवं 38 शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के हैं। डीएम ने 25 सितंबर को 123 विद्यालयों में हरी घास लगाने की घोषणा भी की। 20 सितंबर को 371 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। ब्लाक स्तर पर बच्चों की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्र को दस हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। सीडीओ अंकित अग्रवाल, एडीएम सुनील सिंह, एडीएम मनोज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, डीआईओएस वीपी सिंह, बीएसए चंद्रकेश यादव ने विचार रखे। प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, कुसुम त्यागी, प्रह्लाद सिंह, संजीव बालियान, राजेंद्र भारती, ब्रजपाल त्रिपाठी, राजीव मोहन गोयल, मुजीबुर्रहमान, इरशाद, सत्यवान आदि मौजूद रहे।