फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1100 crore dues of farmers on sugar mills

चीनी मिलों पर किसानों का 1100 करोड़ बकाया

Mon, 10 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
1100 crore dues of farmers on sugar mills
चीनी मिलों पर किसानों का 1100 करोड़ बकाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों पर किसानों का 1100 करोड़ बकाया है। चीनी मिलों में 3100 करोड़ से अधिक का गन्ना जा चुका है। जिले की चीनी मिलें इसमें केवल दो हजार करोड़ का भुगतान ही कर चुकी है।
डीसीओ आरडी द्विवेदी का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच भी ग्रामीण अंचल का अर्थतंत्र यहां निरंतर बना रहा। किसानों ने चीनी मिलों में गन्ना डालने में कोई लापरवाही नहीं की। जिले की आठ चीनी मिलों में किसान अब तक 3100 करोड़ से अधिक का गन्ना डाल चुका है। चीनी मिलें किसानों को अब तक 2023 करोड़ का भुगतान कर चुकी हैं। चीनी मिलों पर लगभग 1100 करोड़ बकाया है। चीनी मिलों ने किसानों को 69 प्रतिशत भुगतान किया है। जिले में भुगतान में पहला नंबर खतौली चीनी मिल का है, जो 88 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन

टिकौला 86 प्रतिशत और मंसूरपुर 85 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। जिले में भैसाना ही एक मात्र चीनी मिल है जिसका 10 प्रतिशत का ही भुगतान हुआ है। भैसाना पर किसानों का इस सत्र का ही 400 करोड़ का बकाया है, जबकि अन्य सभी सात चीनी मिलों पर 700 करोड़ बकाया है। डीसीओ का कहना है कि हमारे जिले की चीनी मिले निरंतर भुगतान कर रही है। हम 70 प्रतिशत के लगभग भुगतान कर चुके हैं। इसमें ओर अधिक तेजी लाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल कुल धन भुगतान
खतौली 712 करोड़ 588 करोड़
तितावी 499 करोड़ 311 करोड़
भैसाना 442 करोड़ 43 करोड़
मंसूरपुर 422 करोड़ 339 करोड़
टिकौला 538 करोड़ 444 करोड़
खाईखेड़ी 205 करोड़ 149 करोड़
रोहाना 100 करोड़ 69 करोड़
मोरना 151 करोड़ 77 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed