फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   11 thousand crore Ram Namami booklet will be sent to Ayodhya

11 हजार करोड़ राम नाममयी पुस्तिका अयोध्या भेजी जाएगी

Sun, 13 Sep 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
11 thousand crore Ram Namami booklet will be sent to Ayodhya
जानसठ में श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल की ओर से ग्यारह हजार करोड़ राम नाममयी पुस्तक का विमोचन करते भाज - फोटो : KHATAULI
जानसठ। श्री ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में 11 हजार करोड़ राम नाम स्थापित कराने के लिए एक पुस्तिका का प्रकाशन कराया गया। इस पुस्तक का विमोचन भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं ज्ञानेश्वर सेवादल कार्यकर्ताओं ने किया गया।
विज्ञापन

रविवार को राधा कृष्ण मंदिर स्थित धर्मशाला में श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा पुस्तिका विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने राम-नाममयी पुस्तिका का विमोचन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि नगर की संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के गर्भगृह में 11 हजार करोड़ राम नाम के रखे जाने का पुण्य कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में पूरे हिंदुस्तान के कोने-कोने से राम मंदिर निर्माण के गर्भ गृह में रखे जाने के लिए कुछ ना कुछ सामग्री एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि ज्ञानेश्वर सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता इसके लिए बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि उक्त संगठन समय-समय पर नगर में धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। इस दौरान ज्ञानेश्वर सेवादल कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता नरेश सिंघल ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंघल, रेशु गोयल, अरविंद पाराशर, शशिकांत राजवंशी, मानवेंद्र प्रधान, नेत्रपाल कश्यप, जगत सैनी, ओम प्रकाश शर्मा, प्रदुम्मन शर्मा, गुलशन गुप्ता, राजू भैया वाल्मीकि, मुकेश शर्मा, राकेश वालिया, आलोक गोयल, गोरेश गुप्ता, अभिषेक कुमार, चंद्र मुकुट शर्मा, मनीष प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed