फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   11 nominations cancelled in Biralsi, withdrawal of nominations on September 30

Muzaffarnagar News: बिरालसी में 11 नामांकन निरस्त, 30 सितंबर को नाम वापसी

Sat, 28 Sep 2024 03:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
11 nominations cancelled in Biralsi, withdrawal of nominations on September 30
मुजफ्फरनगर। जिले की आठ समितियों के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। 30 सितंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। बिरालसी गन्ना समिति में जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने तकनीकी खामियों के कारण 11 परचें निरस्त कर दिए।
विज्ञापन

एआर कॉपरेटिव अजेंद्र कुमार ने बताया कि नाम निर्देशन प्रपत्र वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिया जाएगा। तीन अक्तूबर को मतदान होगा। शुक्रवार को जिले की आठ समितियों के कार्यालय पर नामांकन करने वाले उम्मीदवार पहुंचे और जानकारी ली। रोहाना कलां, बिरालसी, मोरना, रामराज, बुढ़ाना, तितावी, खतौली, मंसूरपुर समितियों पर दिनभर किसानों की आवाजाही रही।
विज्ञापन

----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली में डेलीगेटस पद पर नामांकन सही
खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति के सामान्य निकाय के गठन के लिए 535 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए थे। जांच के बाद सभी नामांकन पत्र सही मिले निर्वाचन अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि 11 सर्किल से 224 पदों पर 535 प्रत्याशियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र जमा कराए थे।
----------------------------------------------
मंसूरपुर में जांच में सभी नामांकन पत्र ठी
मंसूरपुर। मंसूरपुर गन्ना समिति में डेलीगेटस चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जमा किए गए नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की गई। चुनाव अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। दो दिन के बाद 30 सितंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
----------------------------------------------

बिटावदा के राजेंद्र का नामांकन हो गया निरस्त
फोटो समाचार
बुढ़ाना। सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना की प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए समिति कार्यालय पर शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। 282 नामांकन पत्रों में से जांच के दौरान एक नामांकन पत्र निरस्त हो गया। चुनाव अधिकारी पवन कुमार गोयल ने बताया कि गांव बिटावदा निवासी राजेंद्र का नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के कारण निरस्त हुआ है। 75 गांवों के डेलीगेट्स के पद पर अब 281 नामांकन पत्र सही मिले है। चुनाव व्यवस्थापक संजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव खानपुर, शाहजुड्डी व कपूरगढ़ से केवल एक-एक नामांकन पत्र मिला है। जबकि प्रत्येक गांव से दो-दो डेलीगेट्स चुने जाने है। उन्होंने बताया कि तीनों गांव में डेलीगेट्स के पद पर निर्विरोध चुने जाना लगभग तय है। समिति के 76 गांव में से प्रत्येक गांव से दो-दो डेलीगेट्स चुने जाने है।
----------------------------------------------
रोहाना समिति में कई दर्जन डेलीगेट्स का निर्विरोध चुना जाना तय

रोहाना कलां/ चरथावल। रोहाना समिति के चुनाव व्यवस्थापक एससीडीआई विनोद कुमार ने बताया कि समिति डेलीगेट्स के 187 आवेदन जमा हुए थे। कुटेसरा सर्किल के ग्राम दहचंद में संदीप और आलोक शर्मा, पावटी से सतेंद्र और राजेश, घिस्सुखेड़ा में अरविंद त्यागी और रामफल, बहेड़ी सर्किल के बहेड़ी से अनिल त्यागी और याहिया, रोहाना खुर्द में संजय त्यागी और अमरीश त्यागी, मलीरा सर्किल से मलीरा के नरेंद्र त्यागी और राजबीर त्यागी, बानगर में मनोज सिंह और कल्लू और रोहाना कलां सर्किल के गांव निहालखेड़ी से जल सिंह और राजेश, मतौली से राज सिंह और अशोक का एक-एक नामांकन दाखिल किए गए।
चरथावल सर्किल के सिंगलपुर से कृष्णा देवी, सैदपुरा कलां से समरीन जैदी और सैय्यद अब्दुल्ला, लुहारी खुर्द सर्किल के हैबतपुर से आसिफ और योगेंद्र का निर्विरोध का रास्ता साफ हो गया। खुड्डा सर्किल के बढ़ीवाला से आदिल और मोहम्मद इंतजार, कोलाहेड़ी से अंकित और राजवीर, खुड्डा से गुलशेर मोहम्मद और जसवीर, दतियाना सर्किल बढ़ेड़ी से बिजेंद्र और सतवीर, रई से मुकेश कुमार और मांगेराम का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। डेलीगेट्स की घोषणा तीन अक्तूबर को होगी।

बिरालसी समिति के चुनाव व्यवस्थापक सचिव शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि 128 नामाकंन पत्रों में से जांचोपरांत आरओ ने 11 परचें निरस्त कर दिए है। 117 में चार का निर्विरोध चुना जाना तय है।

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed