फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   11 hours not running trains on Meerut-Tapri track

मेरठ-टपरी रेलमार्ग पर 11 घंटे नहीं चली ट्रेनें, मंसूरपुर में पुल निर्माण को लेकर रहा ट्रैक बंद 

Wed, 27 Jun 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
11 hours not running trains on Meerut-Tapri track
मंसूरपुर में फ्लाईओवर का निर्माण करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मेरठ-टपरी रेलवेमार्ग 11 घंटे बाधित रहा। सुबह दस बजे से रात नौ बजे के बीच एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रैक पर नहीं चली। रूट बंद होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतें आई। मंसूरपुर में रेलवे ट्रैक के पास चीनी मिल है, जिस कारण फाटक पर लंबा जाम लगा रहता था। 
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के दिल्ली-मेरठ-अंबाला ट्रैक पर मंसूरपुर में मंगलवार को रेलवे कर्मी पुल निर्माण में जुटे रहे। फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की रेलवे ने बहुत पहले से तैयारी कर रखी थी। चीनी मिल की वजह से फाटक पर लंबा जाम लगा रहता था, जिससे गाड़ियों को धीमी गति से निकाला जाता था।
विज्ञापन


फाटक की वजह से लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन खतौली और मुजफ्फरनगर के बीच अपनी निर्धारित रफ्तार से नहीं दौड़ पाती थी। रेलवे इंजीनियर्स और कर्मचारी भीषण गर्मी में दिन भर पुल को तैयार करने में जुटे रहे। इस कार्य के लिए पूर्व घोषित सूचना देकर रेलवे ने सुबह दस बजे से ट्रैक बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य की अधिकता के कारण रात नौ बजे ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो पाया। मुजफ्फरनगर स्टेशन से दिन में गुजरने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें बंद रही। उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस और दिल्ली-दून जन शताब्दी को वाया शामली से निकाला गया। इंटरसिटी अप-डाउन, अंबाला-दिल्ली पैसेजर, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, कालका पैसेंजर, दिल्ली-सहारनपुर, नौचंदी लिंक, जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेन रद्द रही। 

काम में देरी से ट्रैक पर रोकी गई ट्रेनें 
मुजफ्फरनगर। निर्माण कार्य में चार घंटे अधिक लगने से कई ट्रेन मेरठ और रोहाना में खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि मंसूरपुर में रेलवे दोहरीकरण योजना के तहत ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लंबा समय लगने से कई ट्रेन चार घंटे प्रभावित हुई। मुजफ्फरनगर में देहरादून एक्सप्रेस, रोहाना में पैसेंजर, देवबंद में अहमदाबाद मेल, मेरठ में शालीमार एक्सप्रेस, गुलधर में उज्जैनी एक्सप्रेस को रोक दिया गया।  

बसों में रही भीड़, रोडवेज को पांच लाख का मुनाफा 
मुजफ्फरनगर। रेल यातायात ठप रहने की वजह से परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। रेल से दिल्ली, अंबाला, सहारनपुर आदि जगहों पर प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को बसों के भरोसे ही सफर करना पड़ा। अनुबंधित बसें रोडवेज स्टैंड पर नहीं आने से यात्रियों को दिक्कतें हुई।

रेलवे स्टेशन और महावीर चौक से ही बसें सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद के लिए दौड़ती रही। रोडवेज डिपो को यात्रियों के बढ़ने से पांच लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिला। डिपो के ईडीपी इंचार्ज अनुज त्यागी ने बताया कि दिल्ली और सहारनपुर रुट पर मंगलवार को अधिक बसें चलानी पड़ी। 


प्लेटफार्म पर सन्नाटा, टिकट विंडो भी रही सूनी 
मुजफ्फरनगर। रेल यातायात बाधित रहने से दिन भर स्टेशन पर यात्री नजर नहीं आए। रोजमर्रा की तरह दिखने वाली भीड़ प्लेटफार्म पर नदारद थी। दूर तक सन्नाटा पसरा था। टिकट विंडो पर भी ऐसा ही नजारा था। टिकट लेने के लिए यात्री नहीं देखे। टे्रनों का संचालन बंद रहने से रेलवे को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed