फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   108 ambulance hears cry again, mother and child safe

Muzaffarnagar News: 108 एंबुलेंस में फिर गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Sat, 29 Nov 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
108 ambulance hears cry again, mother and child safe
मुजफ्फरनगर। जनपद में 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एंबुलेंस में जन्मे नवजात की किलकारी ने पूरे माहौल को खुशियों से भर दिया। शाहपुर क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी कोमल (29) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने तुरंत आशा कार्यकर्ता की मदद से 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए ईएमटी पंकज ने अपने पायलट आकाश कुमार से एंबुलेंस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोकने को कहा। बिना किसी देरी के ईएमटी पंकज ने अपनी सूझबूझ और प्रशिक्षण का परिचय देते हुए एंबुलेंस में मौजूद डिलीवरी किट की मदद से महिला का सफल व सुरक्षित प्रसव कराया। कुछ ही देर में नवजात की किलकारी एंबुलेंस में गूंज उठी। जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जन्म के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की प्राथमिक जांच की गई। दोनों बिल्कुल स्वस्थ पाए गए। इसके बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed