{"_id":"6422e9904e89e4b1fa08a364","slug":"105-couples-tied-the-knot-muzaffarnagar-news-c-14-1-171809-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शादी के बंधन में बंधे 105 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शादी के बंधन में बंधे 105 जोड़े
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुढ़ाना और शाहपुर ब्लॉक का सामूहिक कार्यक्रम कराया गया। इसमें 105 जोड़ों के विवाह और निकाह की रस्म कराई गई। विधायक राजपाल बालियान, बुढ़ाना और शाहपुर ब्लॉक प्रमुखों ने सभी जोड़ों को उपहार और प्रमाण पत्र दिए।
खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बुढ़ाना ब्लॉक से 50, शाहपुर ब्लॉक से 44, नगर पंचायत बुढ़ाना से चार, नगर पंचायत शाहपुर के छह, सिसौली नगर पंचायत के एक जोड़े की शादी कराई गई। रालोद विधायक राजपाल बालियान, बुढ़ाना की ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी, शाहपुर के ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने वर-वधु को प्रमाण पत्र के साथ नकदी और घर का अन्य सामान दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार, सुरेंद्र सहरावत, बाल किशोर त्यागी व सतपाल सहरावत आदि मौजूद रहे।