फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्वामी दीपांकर महाराज को मिली जान से मारने की धमकी

स्वामी दीपांकर महाराज को मिली जान से मारने की धमकी

Fri, 03 May 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्वामी दीपांकर महाराज को मिली जान से मारने की धमकी
देवबंद (सहारनपुर)। अंतरराष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज को टीवी चैनल की डिबेट में भाग लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। शुक्रवार को देवीकुंड स्थित श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद संतों में रोष फैल गया। वहीं पत्र आने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग ने सतर्कता बरतते हुए मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम के गेट पर शुक्रवार की सुबह धमकी भरा पत्र चस्पा मिला। जिसे देख आश्रम में काम करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। स्वामी दीपांकर महाराज को संबोधित पत्र में कहा गया कि दीपांकर तुझे मना किया था टीवी पर बोलने से पर तेरी समझ में नहीं आ रहा है। बहुत धर्म राष्ट्र-राष्ट्र करता है अब तू बचेगा नहीं। स्वामी को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद कोतवाल कुलदीप सिंह ने आश्रम पहुंचकर संतों से मामले की जानकारी ली। वहीं आश्रम के गेट पर पत्र चस्पा करने से साधु संतों में रोष फैल गया। आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी आश्रम में कोई व्यक्ति धमकी भरा पत्र डाल गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। सीओ अजेय शर्मा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जबकि मेला कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मेला परिसर में लगे सीसी कैमरे से यह छानबीन कर रही है कि बृहस्पतिवार की रात्रि में कौन-कौन व्यक्ति आश्रम की तरफ गए हैं।
विज्ञापन

हिंदू धर्म को लेकर अपना पक्ष रखते हैं दीपांकर
देवबंद। अंतरराष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज ज्यादातर दिल्ली में ही रहते हैं, लेकिन अक्सर देवबंद में वह अपने गुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती से रिश्ता होने के कारण आते रहते हैं। अयोध्या विवाद में टीवी चैनल पर चली डिबेट के अलावा वह अक्सर अन्य हिंदू संस्कृति व सनातन धर्म पर आयोजित होने वाले टीवी चैनलों के कार्यक्रमों में भी भाग लेते हैं। अयोध्या विवाद समेत कई मुद्दों पर टीवी चैनलों पर स्वामी दीपांकर हिंदू धर्म को लेकर अपना पक्ष रखते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed