फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आधार कार्ड में वसूली पर बरपा हंगामा

आधार कार्ड में वसूली पर बरपा हंगामा

Thu, 02 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में वसूली पर बरपा हंगामा
आधार कार्ड बनवाने के नाम पर वसूली, हंगामा
विज्ञापन

खतौली। आधार कार्ड बनाने की एवज में अवैध वसूली करने को लेकर भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया। अवैध वसूली की शिकायत पर एसडीएम ने कैंप में छापा मारा। एसडीएम ने आधार कार्ड केंद्र के संचालक की जमकर क्लास ली। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

भारतीय स्टेट बैंक में ही अब आधार कार्ड बनाए जाते हैं। बैंक में आधार कार्ड बनाने का केंद्र नगर के बड़ा बाजार निवासी कमल मित्तल पुत्र कैलाश मित्तल का है। बैंक सुबह 10 बजे खुलता है। इससे पूर्व आधार बनाने के लिए फार्म बांटे जाते हैं। एक मई को फार्म बंटने थे, इसलिए बैंक के बराबर वाली गली में केंद्र की ओर से कैंप लगाया गया था। कैंप में सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई थी। आरोप है कि केंद्र संचालक ने मात्र 10-12 फार्म ही बांटे। इसके बाद उसने फार्म देने के लिए लोगों से अवैध वसूली करनी प्रारंभ कर दी। लोगों की भीड़ ने अवैध वसूली के विरोध में हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने इसकी शिकायत फोन पर जिलाधिकारी से की। डीएम ने एसडीएम को मौके पर पहुंचकर छापा मारने के निर्देश दिए। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बैंक पर छापा मारा। जांच पड़ताल में अवैध वसूली का मामला सही निकला। एसडीएम ने पुलिस को बुलवाकर संचालक को गिरफ्तार करा लिया। केंद्र संचालक के विरुद्ध लोगों ने अवैध वसूली करने को लेकर तहरीर भी दे दी है। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी का कहना है कि संचालक के विरुद्ध अवैध वसूली करने का मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed