फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विहिप नेता दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल

विहिप नेता दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल

Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
विहिप नेता दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल
विहिप नेता ने दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। विश्व हिंदू परिषद (धर्म प्रसार) के प्रांत मंत्री विकास त्यागी का विवादित बयान वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर कह रहे हैं कि दारुल उलूम और अन्य मदरसों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को बाहर निकाला जाए। इतना ही नहीं, यह भी बोला कि प्रशासन ने दो दिन के भीतर यह कार्य नहीं किया, तो बजरंग दल और विहिप खुद ही एक्शन लेगा। उधर, पुलिस इस तरह के बयान वाले वीडियो की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
रविवार को वायरल हुई 44 सेकेंड की वीडियो में विहिप नेता विकास त्यागी ने कहा कि कश्मीरी छात्र जो आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं, वह राष्ट्रद्रोही हैं। इतना ही नहीं, उनका समर्थन करने वाले भी राष्ट्रद्रोही ही नहीं बल्कि आतंकवादी हैं। इसलिए भारत सरकार को ऐसे देशद्रोहियों के साथ सख्ती के साथ निपटना चाहिए।
विज्ञापन

बयान में वह आगे कहते हैं कि देवबंद दारूल उलूम समेत अन्य मदरसों में जो कश्मीरी छात्र पढ़ रहे हैं। दो दिन के भीतर इन्हें देवबंद से निकाला जाए अन्यथा बजरंग दल स्वयं ऐसे इनसे निपटना जानता है। चेतावनी दी है कि जो लोग आतंकवाद का समर्थन करते हैं, आतंकवादियों की बोली बोलते हैं, यदि उन्होंने अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगाया तो बजरंग दल उनसे निपटना जानता है। वहीं, विहिप नेता बयान वाला वीडियो वायरल होने के बाद खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। उधर, देवबंद कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि इस बयान के बारे में जानकारी नहीं है, यदि कोई विवादित बयान वाला वीडियो वायरल हुआ है, तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed