{"_id":"5c154d3bbdec2257132da445","slug":"101544899899-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकिया देगा %बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ% का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकिया देगा %बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ% का संदेश
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकिया देगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश
मुजफ्फरनगर। अब डाकिया डाक बांटने के साथ-साथ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी प्रचार-प्रसार करेंगे। वर्दी पर संदेश देने वाले बैज लगाकर ही डाक का वितरण करेंगे।
जिले के दौरे पर बरेली परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमैन अपनी वर्दी पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का बैज लगाकर डाक वितरण करेंगे, ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें। इसके अलावा डाकिया लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी जागरूक करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने जनवरी, 2015 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का आरंभ किया था और इसके तहत सुकन्या समृद्धि योजना का आगाज किया था। योजना में किसी भी डाकघर में दस साल तक की बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते हैं। मात्र 250 रुपये में सुकन्या खाता खोला जा सकता है और इसमें अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं। इस योजना में खाता खोलने से मात्र 15 वर्ष तक धन जमा कराना होगा। बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत व संपूर्ण राशि 21 वर्ष पूरा होने पर निकाली जा सकती है। वर्तमान में ब्याज दर 8.5 प्रतिशत है और जमा धनराशि में आयकर छूट का भी प्रावधान है। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 15 लाख बेटियों के सुकन्या खाते डाकघरों में खोले जा चुके हैं। डाक निदेशक ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। इस योजना के आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक आयाम महत्वपूर्ण हैं। इसमें जमा धनराशि पूर्णतया बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर एवं विवाह में उपयोगी होगी। यह योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण के द्वारा भविष्य में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी। प्रवर डाकघर अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं। आने वाले दिनों में गांवों में डाक मेले लगाकर ज्यादा से ज्यादा बेटियों को इससे जोड़ा जाएगा।