फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेकाबू कार ने दो स्कूटी सवारों को मारी टक्कर

बेकाबू कार ने दो स्कूटी सवारों को मारी टक्कर

Sat, 08 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार ने दो स्कूटी सवारों को मारी टक्कर
युवक की पुल से गिरकर मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड पुल पर देर रात बेकाबू कार ने सामने से आते दो स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार एक युवक की पुल से नीचे गिरकर से मौत हो गई, जबकि उसके रिश्तेदार समेत दूसरे स्कूटर पर सवार युवक भी घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिस पर आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

शहर के मोहल्ला अबूपुरा निवासी राजवर्द्धन सिंह (45) पुत्र जयप्रकाश अपने बहनोई गांव बसेड़ा निवासी अंकुर गुप्ता के साथ शनिवार देर रात स्कूटी पर घर से नई मंडी किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही दोनों जानसठ रोड रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार ईऑन कार ने उनकी स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार राजवर्द्धन उछलकर जानसठ पुल से सीधे नीचे करीब तीस फुट नीचे सड़क पर जा गिरेे, वहीं उनके बहनोई अंकुर गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश करते हुए एक दूसरे एक्टिवा में भी टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार युवक भी घायल हो गया। हादसे की भयावहता देख राहगीरों ने कार को घेरकर पकड़ते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी चालक लोगों को चकमा देकर कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही नई मंडी थानाप्रभारी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां राजवर्द्धन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके रिश्तेदार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, हादसे के बाद जानसठ पुल पर जाम लग गया, जिस पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाकर थाने भिजवाते हुए जाम खुलवाया। घटना की सूचना मिलते ही राजवर्द्धन के परिजनों में भी कोहराम मच गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की, जिस पर पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पीड़ित परिजनों को शांत किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed