{"_id":"5babd702867a557f2404913a","slug":"101537988354-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसजी संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसजी संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन ने मांगी तीन कंपनी पीएसी
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एनएसजी की टीम ने जिले में डेरा डाल लिया है। आईबी, एलआईयू की टीमों ने पौराणिक तीर्थ नगरी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि शुकतीर्थ में कारगिल शहीद स्मारक और भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तमाम इंतजाम किए हैं। तीन कंपनी पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ 300 से अधिक पुलिस कर्मी शुकतीर्थ में 28 सितंबर को तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। तीन एसपी, सात सीओ और 12 इंस्पेक्टर को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) की टीम ने जिले में डेरा डाल लिया है। बृहस्पतिवार को एनएसजी के कमांडो शुकतीर्थ में पहुंच जाएंगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर उनके विशेष कार्य अधिकारी आईपीएस अमरेंद्र कुमार सेंगर ने भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से बातचीत की। कारगिल शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद गृहमंत्री शुक्रदेव आश्रम के कार्यक्रम में शामिल होंगे।