{"_id":"5b9d5525867a557f6c06876b","slug":"101537037605-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानचित्र प्रक्रिया को सरल बनाए एमडीए : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानचित्र प्रक्रिया को सरल बनाए एमडीए : मंडलायुक्त
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त सहारनपुर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों को सुदृढ़ करें। प्राधिकरण का लैंड बैंक बढ़ाया जाए। मानचित्र प्रक्रिया को सरल बनाया जाएं और शमन शुल्क से आय बढ़ाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण आम जन की सुविधा के लिए अधिक से अधिक कार्य ऑनलाइन करना शुरू करें।
एमडीए की 39वीं बोर्ड बैठक प्राधिकरण कार्यालय में हुई। कमिश्नर ने कहा कि पीएम आवास योजना में शीघ्र से शीघ्र कार्य प्रारंभ कराये जाएं। प्रथम चरण में 224 आवास बनाए गए है। निर्देश दिए कि समस्त जेई को क्षेत्र आवटित किया जाएं और उन्हें कंपाउंडिंग का अधिकार दिया जाएं और यह देखा जाये कि उन्होंने प्रतिमाह कितने कितने चालान की कार्रवाई की है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए पुनरीक्षित बजट 25 करोड़ 76 लाख को स्वीकृति दी। बोर्ड बैठक में उक्त आय-व्यय पर संतोष व्यक्त किया गया। वर्ष 2018-19 के लिए स्वीकृत बजट 31 करोड़ 75 लाख स्वीकृत किया गया। 31 अगस्त तक चार करोड़ 68 लाख 82 हजार की आय हुई है।
बोर्ड बैठक में ग्राम रामपुर खसरा संख्या 347 स्टेट हाईवे मुजफ्फनगर-सहारनपुर रोड पर प्रस्तावित रिटेल आउटलेट की स्थापना के संबंध में विशेष अनुमति के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया। ग्राम मुस्तफाबाद खसरा संख्या 267 तहसील सदर पचेंडा रोड पर प्रस्तावित रिलेट आउटलेट पेट्रोल पंप की स्थापना के संबंध में अनुमोदन प्रदान किया। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में डीएम राजीव शर्मा, एडीएम न्यायिक सियाराम मौर्य, एसडीएम शामली, चेयरमैन नगर पालिका, अधीक्षण अभियंता जल निगम सहारनपुर मंडल, अधिशासी अभियंता जलनिगम नगर कार्य इकाई सहित अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, एनसीआर बोर्ड की प्रतिनिधि, आरएम रोडवेज, सह नियोजक मेरठ आदि उपस्थित रहे।