{"_id":"5b9569e5867a557fa9001ecb","slug":"101536518629-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर का आतंक, हमले से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर का आतंक, हमले से तीन लोग घायल
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बंदर ने तीन लोगों को जख्मी किया
खतौली। जानसठ रोड पर बंदर ने आतंक मचा करके रख दिया है। इस बंदर ने हमला करके बाइक सवार तीन लोगों को घायल कर दिया। इतना ही नहीं हमला करने को बंदर कई कारों के पीछे भी दौड़ा। करीब आधा घंटे तक कोई भी व्यक्ति वहां से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
गांव खानजहांपुर के पास जानसठ रोड पर कई बंदरों का झुंड सड़क के आसपास मंडराता रहता है। इनमें से एक बंदर ने पूरा आतंक मचाकर रख दिया है। सुबह और शाम के समय यह बंदर सड़क पर आकर बैठ जाता है। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर से आने जाने वाले बाइक सवारों पर हमला करता है। कई बार तो बंदर के हमले के डर से लोग बाइक को सड़क पर छोड़कर भाग खड़े होते हैं। रविवार को इस बंदर ने हद कर दी। सुबह के करीब 10.30 बजे यह बंदर सड़क पर आकर बैठ गया। इस बंदर ने तीन बाइकों पर सवार लोगों पर हमला किया। हमले में बाइक सवार जानसठ निवासी नाजिम, ककरौली निवासी राजीव व बेहड़ा निवासी कल्लू घायल हो गए। बंदर के हमले से बाइक सवारों में दहशत फैल गई। करीब आधा घंटे तक बाइक सवारों की सड़क से गुजरने की हिम्मत नहीं हो सकी। इस बीच जो भी कार वहां से गुजरी बंदर ने हमला करने के लिए पीछा तक किया। बाद में बाइक सवारों ने एकजुट होकर बंदर के पीछे ईंट व डंडा लेकर भागे, तब कहीं जाकर बंदर डर से गन्ने के खेत में जा घुसा। इसके बाद बाइक सवार वहां से निकल सके।