{"_id":"5b92c5ae867a557eaa4dcf02","slug":"101536345518-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के खिलाफ धरने पर चयनित अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के खिलाफ धरने पर चयनित अभ्यर्थी
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में जनपद में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो पाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच सितंबर तक नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश दिए हुए है। नाराज अभ्यर्थियों ने बीएसए ऑफिस पर धरना शुरु कर दिया और बीएसए पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
अफसर मुख्यमंत्री की घोषणाओं को भी पलीता लगा रहे है। प्रदेश में सहायक अध्यापक के लिए 68500 की भर्ती होनी है। भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी होने है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच सितंबर को नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए सभी बीएसए से कहा था, लेकिन जिले में सात तक भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुए। बीएसए पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने कार्यालय पर धरना शुरु कर दिया। इन लोगों को कहना है कि मजबूरी में उन्हें धरने पर बैठना पड रहा है। विभाग की लापरवाही की वजह से उनकी ज्वाइनिंग नहीं हो पा रही है। धरने पर बैठने वालों में डीएवी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष गौरव पंवार, पूनम, मेघा राजवंशी, रिया, रीना आदि रहे।