फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेले भारतीय संस्कृति की पहचान-संजीव बालियान

मेले भारतीय संस्कृति की पहचान-संजीव बालियान

Mon, 20 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मेले भारतीय संस्कृति की पहचान-संजीव बालियान
मेले भारतीय संस्कृति की पहचान
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन सांसद डाक्टर संजीव बालियान तथा विधायक उमेश मलिक ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की पहचान है। सांसद ने कहा कि हम सभी को मिलकर इस पहचान को भाईचारे के साथ बरकरार रखना है। यह मेला पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय से लगता रहा है। मेले की लोगों में अटूट श्रद्धा है। म्हाड़ी पर आसपास गांव के लोग निशान तथा प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं। मेले में दुकानें लगनी प्रारंभ हो गई हैं। सोमवार आज से मेला पूरी तरह से प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप कुमार बालियान, नंदकिशोर पांचाल, रामकुमार, किरण पाल, नीतू, गौतम, नीरज बालियान, बाबूराम, रविंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed