{"_id":"5b4cf6294f1c1b37748b52fe","slug":"101531770409-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को पैरों पर खड़ा करना पीएम की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को पैरों पर खड़ा करना पीएम की राजनीति
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की आमदनी बढ़ेगी
छपार। बिजनौर सांसद भारतेंदु सिंह ने कहा कि गरीबों को उनके पैरों पर खड़ा करना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति है।
गांव छपरा में सांसद निधि से बनी एक पुलिया का शिलान्यास करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता संजय गुर्जर के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए नीति बनाई गई है। किसानों को गाय खरीदने के लिए ट्रॉली लकड़ी के कार्य, लोहा, कंप्यूटर का प्रशिक्षण के लिए बैंकों से सस्ते ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। एक सादे कागज पर प्रार्थना पत्र लिखकर बैंक मैनेजर को रिसीव कराकर एक कापी सांसद को दें, वे क्षेत्र में आयोग की बैठक कराकर ऋण मंजूर कराएंगे, जिससे युवाओं को काम मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी और वे नौकरी की तलाश में नहीं भटकेंगे। सांसद गांव जयभगवानपुर कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के बाद गांव कोलाहेड़ी का संपूर्ण विद्युतीकरण कराने का लोकार्पण करेंगे। बैठक में मनोज चौहान, बिजेन्द्र त्यागी, राजकुमार, प्रताप सिंह, संजू, सुरेंद्र कुमार, गजे सिंह, मिन्टू, अरुण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कंवरपाल खजांची ने की तथा संचालन नरेश कोरी ने किया।
पुलिस ने दो चोर पकडे़
छपार। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का इंवर्टर, बैटरी, स्टेब्लाइजर व सरिया बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को मुखबिर से सूचना कि सिसौना में कबाड़ी तहसीन की दुकान के पीछे दो बदमाश छिपे हैं। पुलिस ने छापा मारकर सिसौना निवासी मोहतसीन व पिंकू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस ने चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े
सिखेड़ा। पुलिस ने गंगनहर पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी के अमित विहार निवासी बदमाश मुकेश व उसके साले शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक व तमंचा तथा चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है।