{"_id":"5b2e99864f1c1bf46e8b945d","slug":"101529780614-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जून को 7 घंटे बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जून को 7 घंटे बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जून को सात घंटे बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन
मंसूरपुर। मंसूरपुर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन मिनी अंडरपास के चलते सुबह 9.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। मंसूरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। क्षेत्र की जनता की मांग पर रेलवे विभाग फाटक पर एक मिनी अंडरपास का निर्माण भी कर रहा है। इस अंडरपास से होकर पैदल यात्री, दुपहिया वाहन व छोटी कार निकल सकेगी। अंडरपास निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए 26 जून को इस रूट पर लगातार 7 घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। शुक्रवार को एसडीएम अतुल कुमार ने रेलवे अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन अंडरपास का निरीक्षण किया तथा जनता से इस दौरान सहयोग की अपील की। सभी ट्रेनें वाया शामली होकर जाएंगी।