फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कर्मचारियों की एकता से ही संगठन मजबूत होगा

कर्मचारियों की एकता से ही संगठन मजबूत होगा

Mon, 11 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की एकता से ही संगठन मजबूत होगा
कर्मचारियों की एकता से ही संगठन मजबूत होगा
विज्ञापन

जानसठ। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों की एकता व अखंडता से ही संगठन मजबूत होता है। कर्मचारियों को नियमित कराने एवं मृतक आश्रितों को नौकरी दिलाने आदि मांगों को लेकर संगठन प्रयासरत है।
रविवार को नगर पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश कर्मचारी मजदूर संघ की बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों के बिखराव के कारण ही हमारे कामों पर दूसरे समाज के लोग कब्जा करते जा रहे हैं, जिस संघ का संगठन मजबूत नहीं होता है, वह संगठन कभी भी क्रियाशील नहीं हो सकता है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुमित ऊंटवाल ने कहा कि संघ संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक आश्रितों को नौकरी दिलाने तथा ठेका प्रथा पर लगे कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए आंदोलन कर रहा है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले में सफाई मजदूर संघ के कई संगठन होने से कर्मचारियों का ही नुकसान हो रहा है। बैठक में जानसठ नगर अध्यक्ष सुशील वाल्मीकि, कर्ण वाल्मीकि, दीपेश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रमोद, देवेश, विकास, मलखान सिंह, सचिन, जयपाल, तारावती, अनीता, नंदू, टीनू, गौरव, संगीत, अरविंद कुमार, अरुण, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च निकाला
जानसठ। पुलिस ने ईद के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अवैध धंधा करने वाले लोगों को सुधरने की चेतावनी दी गई। रविवार को इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा द्वारा कस्बा व गांव काटका में पुलिस व पीएसी बल के फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को दुकानों व घरों से बाहर बुलाकर माइक द्वारा कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध धंधा जैसे सट्टा, शराब, जुआ में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed