{"_id":"5b1c1f904f1c1b8c278b4dfe","slug":"101528569744-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में पड़ी मिले बस्ते और पाठय सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में पड़ी मिले बस्ते और पाठय सामग्री
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में मिले बस्ते और पाठ्य सामग्री
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में काली नदी और कृष्णापुरी में पाठ्य सामग्री और बस्ते पड़े मिले। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी और पुलिस ने भी इस बाबत जानकारी ली। पता चला कि किसी प्राइवेट कोचिंग संस्था की यह पाठ्य सामग्री है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी और न्याजुपुरा के काली नदी में शनिवार सुबह लोगों ने पाठ्य सामग्री और बस्ते पड़े देखे। मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने इस संबंध में पुलिस और बेसिक शिक्षा विभाग को जानकारी दी। बताया कि पाठ्य सामग्री को यहां फेंका गया है। सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई। बीएसए कार्यालय के लिपिक सुशील कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर इस बारे में जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि यह काली नदी में डाली गई पाठ्य सामग्री सरकारी नहीं, बल्कि किसी प्राईवेट कोचिंग सेंटर की है।