{"_id":"5b0efcb14f1c1ba76e8b5657","slug":"101527708849-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सीखे सत्य और शांति के अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सीखे सत्य और शांति के अनुभव
Updated Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने सीखे सत्य और शांति के अनुुुभव
मुजफ्फरनगर। लिटिल मिलेनियम स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने महर्षि अरविंद का भावपूर्ण स्मरण किया। अरविंद सोसायटी के निर्देशन में बच्चों को सत्य और शांति के अनुभव की सीख दी गई।
अंसारी रोड स्थित संस्था में आयोजित कैँप में छह से 12 वर्ष आयु के बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने ध्यान, प्रार्थना, एकाग्रता का महत्व बताया। कहानी, चित्रकारी, खेलकूद के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नैतिक मान को बढ़ाए और देश के श्रेष्ठ नागरिक बने। मंजरी केडिया, जया पालिवाल, साक्षी, महेश त्यागी, मीरा, शशि, शशिराज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय विद्यालय में टॉप रही दिव्या
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय विद्यालय में सीबीएसई दसवीं दिव्या गुप्ता ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले की मेधावी सूची में आठवां स्थान पाया है। जसवंतपुरी निवासी प्रदीप एवं अलका गुप्ता की पुत्री दिव्या का सरकुलर रोड स्थित संस्था में प्राचार्य एसके सक्सेना और शिक्षकों ने सम्मान किया। दिव्या ने सभी विषयों में 95 से अधिक अंक पाए। उसने गणित में पूरे 100 अंक लिए।