{"_id":"5af1f1614f1c1b6d098b8949","slug":"101525805409-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान आने को लेकर लोग भयभीत रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान आने को लेकर लोग भयभीत रहे
Updated Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली/पुरकाजी। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को आंधी आने की चेतावनी को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। वहीं, आंधी आने की चेतावनी से लोग भयभीत रहे। सोमवार रात को आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
सोमवार रात 12 बजे के बाद आंधी आई। जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। रात में आई आंधी से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि बागों में आम की फसलों को नुकसान जरूर हुआ है। प्रशासन के अलर्ट होने पर डीएम ने मंगलवार को कक्षा 12 तक के कालेजों को बंद करने के आदेश जारी किए थे। आम जनजीवन पर इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला। बाजारों में दुकानें प्रतिदिन की तरह खुली। लोगों ने बाजारों में खरीदारी की। किसान अपने खेतों में काम करते दिखाई। इसके बावजूद मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को आंधी तूफान आने की चेतावनी से लोग भयभीत रहे। उधर, पुरकाजी कस्बे सहित ग्राम भोजाहेड़ी, अब्दुलपुर, तुगलकपुर, गोधना, फलौदा आदि में आंधी से आम की फसल गिर जाने से लाखों का नुकसान हो जाने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में बाग ठेकेदार राहत सलमानी, मनोज पाल, मुकेश पाल, नशरत अली, प्रमोद कुमार, नूर खां, उमरदीन आदि ने बताया कि सोमवार की रात्री चली तेज हवा से आम की कच्ची फसल काफी संख्या में गिर गयी है। उधर तूफान आने की चर्चा से बाग ठेकेदारों में दहशत बनी हुई है।