फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बसीकलां में तहसीलदार ने अतिक्रमण हटवाया

बसीकलां में तहसीलदार ने अतिक्रमण हटवाया

Wed, 25 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बसीकलां में तहसीलदार ने अतिक्रमण हटवाया
बसीकलां में तहसीलदार ने अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

शाहपुर।
गांव बसीकलां में अतिक्रमण को तहसीलदार बुढ़ाना ने जेसीबी से हटवाया। गांव के करीब 100 मकानों के आगे बने चबूतरे तोड़ दिए गए। तहसीलदार ने मकान मालिकों को चेतावनी दी कि वह खुद अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शाहपुर के गांव बसीकलां के बीच से शाहपुर, भौराकलां और शामली मार्ग जाता है। इस मार्ग पर पड़ने वाले क्षेत्र के गांव आदमपुर, ढिंढावाली, शिकारपुर, कपुराड़, गढ़ी नौआबाद आदि गांवों के ग्रामीणों ने सांसद डॉ. संजीव बालियान को अवगत कराया था कि गांव बसीकलां में मेन रोड पर वहां के ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा है। इन लोगों ने सड़क के किनारे मकान बनाकर चबूतरे बना लिए हैं। अतिक्रमण से हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। सांसद के कहने पर प्रशासन सजग हुआ और मेन रोड पर सड़क के बीच से दोनों ओर छह-छह मीटर के निशान लगा दिए थे। इसके बाद भी अतिक्रमण करने वाले लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। जिसके चलते मंगलवार को तहसीलदार बुढ़ाना रतन लाल वर्मा, तहसील कर्मियों और पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। किंतु किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। बाद में तहसीलदार ने जेसीबी चलवाकर सड़क के बीच से दोनों और चार-चार मीटर तक का अतिक्रमण हटवा दिया।
विज्ञापन


कठुआ कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकला
शाहपुर। कस्बे में कठुआ कांड के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। सोमवार रात शाहपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सिकंदर सिद्दीकी के नेतृत्व में निकाले गिए कैंडल मार्च में मोहम्मद वसीम, हाजी नफासत खान, डॉ. शाहिद सिद्दीकी, असलम खान, इस्तखार अंसारी, अजय बालियान, नितिन कुमार, डॉ. शिवकुमार, तोहीद त्यागी, नदीम, गय्यूर राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed