{"_id":"5adb8d964f1c1b360b8b5d72","slug":"101524338070-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता परिषद ने पोक्सो अधिनियम पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता परिषद ने पोक्सो अधिनियम पर की चर्चा
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
वकील ही कानून की सही जानकारी दे सकता है
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता परिषद ने पॉक्सो अधिनियम पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि देश में बच्चों के साथ लगातार हो रहे लैंगिक अपराध के चलते कानून बनाने की आवश्यकता पड़ी।
जिला बार संघ के फैंथम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद के स्वाध्याय मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष नरोत्तम और प्रदेश मंत्री विपिन त्यागी ने बताया कि लैंगिक अपराध रोकने को क्यों कानून की आवश्यकता पड़ी। ऐसे अपराधों के विषय में पीड़ित को क्या-क्या कानूनी अधिकार प्राप्त हैं और कैसे एक अधिवक्ता पीड़ित की पैरवी कर न्याय दिला सकता है। पीड़ित को किस प्रकार जागरूक किया जा सकता है। एचजेएस अनुज वर्मा और उपेंद्र देशवाल ने बताया कि समाज को एक अधिवक्ता ही कानून की सही जानकारी दे सकता है। स्वाध्याय मंडल में मुख्य रूप से पारूल कौशिक, राजीव शर्मा, सुभाष सैनी, अमित कुमार, नरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा, हरिओम गोयल, रेनू शर्मा, कपिल गुप्ता, तरुण सौदे, कमल कांत, अनूप सिंह राठी, सुनील मित्तल, विभोर पुंडीर, आदेश कौशिक, रविदत्त, आलोक कुशवाहा, वैभव वर्मा आदि रहे।