फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चौधरी चरणसिंह ने किसानों का स्वाभिमान बढाया: वीरेंद्र

चौधरी चरणसिंह ने किसानों का स्वाभिमान बढाया: वीरेंद्र

Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरणसिंह ने किसानों का स्वाभिमान बढाया: वीरेंद्र
किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह: वीरेंद्र
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)।
केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने जनता इंटर कालेज भोपा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरणसिंह किसानों के मसीहा ही नहीं थे, बल्कि किसानों के स्वाभिमान को भी बढ़ाया। आज जमाना बदल रहा है किसानों को बदलना पड़ेगा। खेती की निरंतर घटती भूमि चिंता का विषय है। इसलिए किसानों को खेती के साथ उद्योग व्यापार से भी जुड़ना पड़ेगा। खेलों और खेती में प्रदेश बेहतर स्थान पर है। मोरना चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाए जाने का आश्वासन भी उन्होंने मौजूद लोगों को दिया।
केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जमाना बदल रहा है। किसानों को खेती के साथ व्यापार से भी जुड़ना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के तहत 20 लाख करोड़ रुपये ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। इससे हर व्यक्ति के हाथों में पैसा नजर आएगा। ग्रामीणों क्षेत्रों में खेती 52 प्रतिशत से 18 प्रतिशत पर आ गई है। सांसद संजीव बालियान, विधायक अवतार सिंह भड़ाना, डॉ वीरपाल निर्वाल ने मंत्री वीरेंद्र सिंह से मोरना चीनी मिल की पेराई क्षमता दो गुनी करने की मांग की, जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बात करेंगे। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने मंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया। मंत्री ने सांसद निधि से कॉलेज को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद भारतेंद्र सिंह, विहिप नेता अमन सिंह, हरीश राठी बब्बू, इंद्रजीत जाखड़ आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता चौधरी धर्मपाल सिंह राठी एवं संचालन भोकरहेड़ी कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण कुमार एवं रामकुमार शर्मा ने किया। संयोजक सचिन राठी, सूर्यवीर मलिक, अनूप सिंह वर्मा, बसेड़ा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, अमित राठी, पूर्व प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह, रामपाल सिंह, नजर सिंह, डॉ दिनेश धीमान, कृपाल दास महाराज, स्वामी भजनानंद महाराज, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में इस्पात उद्योग को जिंदा किया जायेगा
अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। भोपा के जनता इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण के दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि स्टील उद्योग आगे बढ़ रहा है, जिससे भारत पिछले दो माह से चाइना के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है। जिले में इस्पात उद्योग बंद होने पर उन्होंने कहा कि बिजली दर बढ़ने से यह समस्या पैदा हुई है। सस्ती बिजली दिए जाने के लिए कोई ना कोई उपाय किया जाएगा। भारत आज उभरती आर्थिक व सैन्य ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारी जिम्मेदारी विश्वव्यापी है। उन्होंने गठबंधन पर कहा कि शायद चुनाव साथ मिलकर तो लड़ सकते हैं, लेकिन इसके बाद आपसी लड़ाई लेकर बैठ जाएगी। इन्हें देश भलीभांति जानता है ये अहम की लड़ाई लड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में दो बार आए थे चौधरी चरण सिंह
भोपा। शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव के अथक परिश्रम से स्थापित जनता इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह दो बार पधारे थे। संत के बुलावे पर 23 मार्च 1981 को किसान मसीहा ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया था। पूर्व प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने बताया कि वर्ष 1966 में सूबे के मुख्यमंत्री रहते हुए चौधरी चरण सिंह ने कॉलेज के समारोह में ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed