{"_id":"5acfad384f1c1b5e3e8b4d78","slug":"101523559736-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स चोरी होने पर दुकान में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्स चोरी होने पर दुकान में हंगामा
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्स चोरी होने पर दुकान में हंगामा
शाहपुर। कस्बे के मेन बाजार में बृहस्पतिवार की शाम एक दुकान पर एक युवती सामान लेने पहुंची। युवती जब समान खरीद रही थी, तभी एक अन्य युवती दुकान के काउंटर पर रखे पर्स को चोरी कर ले गई। चोरी करने वाली युवती ने पर्स में रखे रुपयों को निकालकर रख लिए और पर्स पास ही गिरा दिया। पर्स चोरी होने पर दुकान पर हंगामा हो गया। बाद में दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे में चोर की तलाश की। जिस पर एक युुवती काउंटर पर से पर्स उठाती साफ दिखाई दी तथा पर्स से पैसे निकालकर पर्स को वहीं पर डालती हुई दिखाई दी। पीड़ित युवती ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर युवती की तलाश कर रही है।
नावला कट पर संकेतक चिह्न लगेंगे
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे-58 पर सुविधाओं की कमी को लेकर आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने लोक शिकायत की थी, जिसमें हाईवे पर ओवरब्रिज, सर्विस रोड और नावला कट पर संकेतक चिह्न लगाने मांग की गई। नावला कट पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें जान-माल की हानि हो रही है। मामले को लेकर परियोजना निदेशक दिनेश कुमार चतुर्वेदी ने वैस्टर्न यूपी टोल वे कंपनी को नावला कट पर संकेतक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।