{"_id":"5ace519d4f1c1b193d8b4985","slug":"101523470749-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परासौली के ग्रामीणों ने बीडीओं का घिराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परासौली के ग्रामीणों ने बीडीओं का घिराव किया
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को घेरा
बुढ़ाना। परासौली के ग्रामीणों ने अपने गांव के ग्राम प्रधान पर कब्रिस्तान की चहारदीवारी में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया। गांव में विकास कार्य नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी का घेराव किया। आरटीआई का जवाब न देने पर भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेेतावनी दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी ग्रामीण बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी का घेराव किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के ग्राम प्रधान ने गांव के एक कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने में 16 लाख रुपये का स्टीमेट दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव में कोई विकास कार्य नहीं किया। गांव में गलियों में नालियां टूटी पड़ी हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव का नहीं किया है। ग्रामीणों ने बताया कि 16 जनवरी को तहसील दिवस में उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच कराने की मांग की थी। वह जांच खंड विकास अधिकारी कार्यालय को भेज दी गई। खंड विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा गांव में जाकर जांच की गई। ग्रामीणों के बयान भी लिए गए। आरोप है कि खंड विकास अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट नहीं दी। ग्रामीणों ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी तो उन्हें जानकारी नहीं दी गई। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी का घेराव किया। परासौली के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ गांव में भी जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि चार दिन में उन्हें जांच संबंधी जानकारी नहीं दी गई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। खंड विकास अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच करा ली गई है। निर्माण कार्यों में खामी पाई गई है।