{"_id":"5ac675de4f1c1bd1618b5c96","slug":"101522955742-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज का चक्का जाम करेगी यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज का चक्का जाम करेगी यूनियन
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अरसे से लंबित चली आ रही मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का पारा चढ़ गया है। अप्रैल में रोडवेज का चक्का जाम करने की रणनीति बनाई गई है। डिपो पर कर्मचारियों ने आम सभा कर अपनी मांगों, समस्याओं के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन शाखा ने डिपो की वर्कशॉप में आम सभा का आयोजन किया। क्षेत्रीय मंत्री राजकुमार तोमर ने कहा कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की घोषणा अनुसार परिवहन निगम 100 करोड़ के फायदे में है, लेकिन कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से घोषित सातवां वेतनमान क्यों नहीं दिया जा रहा है। सरकार समान कार्य के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू करें। निगम कर्मचारियों को एसीपी लगाने पर रोक लगी हुई है, इससे आक्रोश बना है। वहीं, मृतक आश्रित कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाएं। वक्ताओं ने कहा कि 10 अप्रैल से पूर्व कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो यूनियन मध्यरात्रि से 24 घंटे के लिए हड़ताल शुरू कर दी है। चक्का जाम कर बसों का संचालन रोका जाएगा। सभा की अध्यक्षता बृजलाल शर्मा तथा संचालन रणवीर सिंह ने किया। क्षेत्र अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, शाखा अध्यक्ष सुशील कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुनील शर्मा, राहुल गुप्ता, राकेश कुमार, रूपिन त्रिभुवन सिंह, राजीव कुमार, विजेंद्र दत्त, विजय कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।