{"_id":"5ac282f94f1c1bcf618b518e","slug":"101522696953-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की सरकार से संविधान को खतरा-चौधरी अजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की सरकार से संविधान को खतरा-चौधरी अजीत
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजित सिंह ने लोस चुनाव में समझौते के संकेत दिए
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार से देश के संविधान को खतरा बन चुका है। उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अन्य दलों से समझौते के संकेत दिए।
दिल्ली से बिजनौर जाते समय मीरापुर बाईपास पर रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजित सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अन्य दलों से तालमेल कर चुनाव लड़ने के लिए बातचीत चल रही है। भाजपा सरकार से देश के संविधान को खतरा बन चुका है। भाजपा शासन करने योग्य दल नहीं है। नोटबंदी के कारण देश के लघु उद्योग चौपट हो गए। देश में सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा बना है। रालोद शांतिपूर्वक आंदोलन का समर्थन करता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को अयोग्य सरकार बताया। उन्होंने कहा कि जो पालतू पशु किसान के एटीएम की तरह काम करते थे, वो आज खुले घूमकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में खस्ताहाल सड़कों से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। इसके बाद वे बिजनौर की ओर रवाना हो गए। स्वागत करने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत राठी, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकचंद त्यागी, महबूब आलम, रामपाल, अरविंद कुमार, अश्वनी, अय्यूब, जमात अली, इम्तियाज, मुशर्रफ, अकरम, हसन, इरफान, मोमीन आदि शामिल थे।