{"_id":"5ab3fcc34f1c1ba6768b716f","slug":"101521745091-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से यात्री की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से यात्री की मौत, चार घायल
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार पलटने से यात्री की मौत, चार घायल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ बाईपास पर तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकरा जाने पर एक यात्री की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। ये लोग हरियाणा के रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।
हरियाणा के जनपद रोहतक के गांव खुडाली निवासी श्रवण पुत्र राजकुमार साथी विकास पुत्र जोहर सिंह, दीपक पुत्र सतीश व जगरोशन पुत्र गोवर्धन के साथ कार से हरिद्वार जा रहा था। देर रात जब वह लोग बुढ़ाना मोड़ बाईपास पर पहुंचे तभी एक नील गाय कार से टकरा गई, जिससे कार डिवाइडर से टकरा कर पटल गई। हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को नाजुक हालत के चलते रेफर कर दिया गया।
दो शराब तस्कर दबोचे, 500 पेटी बरामद बरामद
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब से भरे कैंटर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से 500 पेटी बरामद बरामद हुई है।
विज्ञापन
एसपी देहात अजय सहदेव ने पत्रकारों को बताया कि तितावी एसओ सूबे सिंह यादव ने सूचना के आधार पर लालूखेड़ी चेकपोस्ट पर कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली। उसमें से 500 पेटी शराब की मिली। पुलिस ने दो तस्करों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम खुशप्रीत पुत्र पुरषोत्तम व बलकरन पुत्र हरचन निवासीगण बाबा फरीदनगर भटिंडा पंजाब बताए। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा से शराब की तस्करी कर यहां बेचते हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।