फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मीरापुर में गड्ढों में तब्दील हुआ हाईवे

मीरापुर में गड्ढों में तब्दील हुआ हाईवे

Tue, 13 Mar 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर में गड्ढों में  तब्दील हुआ हाईवे
मीरापुर।
विज्ञापन

मीरापुर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग की दशा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। 24 घंटे निरंतर चलने वाले हाईवे पर बने गड्ढे बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं।
सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्राथमिक योजनाओं में प्रदेश को गड्ढामुक्त सड़के देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भी जनपद के संबंधित अधिकारियों ने इस घोषणा को नजरअंदाज कर दिया है। मीरापुर-बिजनौर मार्ग, मीरापुर-मुजफफरनगर मार्ग, मीरापुर-मेरठ मार्ग, मीरापुर खतौली मार्ग पर बने गड्ढे अनेक दुर्घटनाओं के कारण बन चुके हैं। मीरापुर थानाक्षेत्र के हादसों में करीब एक दर्जन जानें जा चुकी है और दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। क्षेत्र के इन मार्गों पर दिन रात आवागमन जारी रहता है। छोटे बड़े सभी वाहनों के आवागमन में होने वाली बाधा जनमानस को कचोटती है। कस्बेवासियों ने इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक अवतार सिंह भडाना से भी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की मांग की थी, लेकिन विधायक के आश्वासन के बाद भी स्थिति यथावत बनी है। मीरापुर में जाटान पुलिया के पास, कच्चा पक्का मंदिर तालाब के ओवरफ्लो होने से तालाब का गंदा पानी हाईवे के ऊपर से निकल रहा है। इस पानी से गुजरने वाले यातायात के कारण हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। गंदे पानी से निकलना स्कूली बच्चों की मजबूरी बन गई है। इस कारण बीमारी भी फैले की आशंका बनी है। तालाब से निकला पानी हाईवे से होता हुआ पास के जंगल में भर रहा है, जिससे फसलों में रोग फैलने की आशंका बनी है। कस्बेवासियों ने डीएम से क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत करवाने और तालाब से निकलने वाले दूषित पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा
मीरापुर। हरिसंकीर्तन मंडल की बैठक में श्रीराम नवमी पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई है। मौहल्ला नवाब पट्टी निवासी प्रवीण अग्रवाल के आवास पर आयोजित बैठक में तय किया गया कि 25 मार्च को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रात: भजन कीर्तन, दोपहर को भगवान के भोग के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह आयोजन पुलिस चौकी के पास मंदिर में किया जाएगा। बैठक में नरेश कुमार रस्तौगी, माहित लखोटिया, पं- वासुदेश शर्मा, घनश्याम दास अग्रवाल, विरेन्द्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपति का हमलावर जेल भेजा
मीरापुर। पांच दिन पूर्व भुम्मा रोड पर एक बाइक सवार दंपति से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक सलीम पुत्र गुलफाम निवासी मौहल्ला कमलियान को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि आठ मार्च को भोपा के गांव करहेडा निवासी अरुण शर्मा अपनी पत्नी के साथ गांव खेड़ी सराय से एक विवाह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। भुम्मा रोड पर चार युवकों ने दंपति से मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed