{"_id":"5a9ed6f34f1c1b82408b5904","slug":"101520359155-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का स्टॉप नहीं, छूट रही कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस का स्टॉप नहीं, छूट रही कोचिंग
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बरवाला गांव के छात्रों ने एआरएम को शिकायती पत्र देकर समस्या गिनाई है। छात्रों ने कहा कि गांव के बाहर बसों का स्टाप नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चालक-परिचालक बस नहीं रोकते हैं। इस पर डिपो अधिकारियों ने जांच कर बुधवार से बसों के स्टाप के निर्देश दिए हैं।
एआरएम बीपी अग्रवाल को दिए गए पत्र में कहा गया है कि बड़ौत रोड पर पड़ने वाले गांव बरवाला से रोजाना कोचिंग के लिए जाते हैं। उनकी पढ़ाई का टाइम टेबल पूर्वाह्न 11 से 12 बजे के बीच का है। गांव के बाहर घंटों तक बसों का इंतजार करते हैं, जो आती है, वह स्टाप न होने से सीधी निकल जाती है। इससे गांव के करीब दर्जनों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एआरएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ौत रूट पर चलने वाली बसों को छात्रों की सुविधा के लिए स्टॉप लेने के निर्देश दिए हैं। उधर, होली पर दिल्ली, आनंद विहार से लखनऊ, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी आदि क्षेत्रों के लिए डिपो की बसों को संचालन किया गया है। सोमवार शाम से यह बसें लौटना शुरू हो गई हैं। होली योजना में चालक-परिचालकों को निर्धारित किलोमीटर तक बस चलाने पर प्रोत्साहन दिया जाएगा। दिनभर वीएआई बसों का किलोमीटर और लोड फैक्टर जांचने में लगे रहे।