{"_id":"5a9836ca4f1c1baa1b8ba24d","slug":"101519924938-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर चेकिंग अभियान
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। होली पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ के अधिकारियों, जवानों ने ट्रेनों के कोच और परिसर में जांच की। इसके अलावा बसों के भीतर भी चेकिंग की गई। कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ के बाद छोड़ा गया। स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
बृहस्पतिवार को होलिका दहन और शुक्रवार को दुल्हेंडी पर्व मनाने के लिए लोगों की भीड़ घरों की ओर लौटी। इसके चलते स्टेशन और रोडवेज पर काफी भीड़भाड़ रही। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर रोडवेज को पुरानी बसों को भी रूट पर उतारना पड़ा। भीड़ अधिक होने को लेकर रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर सुरक्षा व्यवस्था के चलते चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस फोर्स ने बस स्टैंड पर यात्रियों के सामान और बसों के भीतर चेकिंग की। यहां कई लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ा गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बलों के जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे लाइनों, ट्रेन के कोच और परिसर में जांच-पड़ताल की गई। आरपीएफ ने कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। बगैर टिकट घूमने वाले लोगों को पकड़ कर जांच हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि होली पर्व को लेकर पूरी तरह से चौकसी बरती जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।