{"_id":"5a96f0a04f1c1b05738ba07e","slug":"101519841440-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। हाईवे पर बाइक से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे दंपति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बेगराजपुर मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। उसके पति का उपचार चल रहा है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
चरथावल निवासी शकील अपनी पत्नी समीना (40) को बुधवार को बाइक से मेरठ से लौट रहा था। हाईवे पर धोला पुल के पास पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान समीना की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मेडिकल कालेज पहुंचे परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए। घायल पति शकील का उपचार चल रहा है।