फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गली-गली में गूंजी बिग बी की आवाज

गली-गली में गूंजी बिग बी की आवाज

Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गली-गली में गूंजी  बिग बी की आवाज
टीबी हारेगा तो देश जीतेगा का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सघन टीबी रोगी खोज अभियान के तहत गली-गली में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज गूंज रही है। पहले दिन शहर और देहात में क्षय रोग विभाग की टीम ने लोगों के दरवाजे खटखटा कर टीबी के बारे में पड़ताल की। एसीएफ फेज-3 का माइकिंग, एलईडी स्क्रीन पर टीबी से बचाव और उसके उपचार का संदेश दिया गया।

शुभारंभ शिवचौक से सीडीओ अंकित अग्रवाल, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, डीटीओ लोकेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया। इस चरण में जनपद की जनसंख्या का 10 प्रतिशत क्षेत्र आच्छादित किया जा रहा है, जिसमें मोहल्ला लद्धावाला, मल्हूपुरा, खालापार, इंदिरा कॉलोनी, रामपुरी, रेदासपुरी, सरवट, आनंदपुरी, महमूद नगर एवं खादरवाला तथा बघरा, खतौली, पुरकाजी ब्लॉक में 100 टीमों द्वारा घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों की जांच करेगी। पहले दिन गली-गली में बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज गूंजी है। इसमें अभिनेता ने लोगों से टीबी के बारे में पूछा और उसके बचाव के लिए उपाय बताए हैं। टीबी के लक्षण पाए जाने पर उनका बलगम लेकर जांच केंद्र पर मुफ्त होगी। शिवचौक, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल आदि मुख्य स्थानों पर एलईडी स्क्रीन पर फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन की एक सूक्ष्म फिल्म टीबी हारेगा, देश जीतेगा चलाई गई। पहले दिन टीम को कई स्थानों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि तीन लाख की आबादी पर यह सर्वे होगा। सोमवार को सर्वे में करीब सैकड़ों लोगों की संख्या दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed