{"_id":"5a9064914f1c1b462c8b9b93","slug":"101519412369-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे जिले के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे जिले के वकील
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में अधिवक्ता शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। वकीलों ने बैठक कर आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया। हाईकोर्ट बेंच स्थापना को केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने 19 फरवरी से 26 फरवरी तक आंदोलन का आह्वान किया है। जिसके तहत अधिवक्ता हड़ताल पर चल रहे है। शुक्रवार को भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए जन जागरण किया। कचहरी में बैठक करके आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर विचार किया। जिला बार संघ अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को बड़ी बैठक की जाएगी। इस दौरान ठाकुर अनूप सिंह, विजय त्यागी, जितेंद्र दीक्षित, भारतवीर अहलावत, नीरजकांत, निश्चल त्यागी, संदीप पुंडीर, महेश पालीवाल, अंकुर त्यागी, अरुण धारीवाल, पंकज शर्मा, अरविंद शर्मा, राजीव जैन, कंवरपाल सिंह, कैलाश चंद, राजन सिंघल, अमित भारद्वाज, अनुज कुमार, मोहित गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
संजीव जीवा की सुरक्षा के आदेश
मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट ने कुख्यात संजीव जीवा की सुरक्षा के आदेश पुलिस को दिए हैं। जीवा की पत्नी ने अपने पति की जान का खतरा बताकर हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कुख्यात संजीव जीवा की पत्नी पायल महेश्वरी ने विगत दिनों हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल की थी। जिसमें मैनपुरी जेल में बंद अपने पति संजीव जीवा की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने डीजीपी और मैनपुरी जेल के अधीक्षक को जारी निर्देश में संजीव जीवा की सुरक्षा के आदेश दिए हैं।
डायल 100 ने घर में घुसा बदमाश दबोचा
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। डायल 100 के पुलिस कर्मियों को साउथ सिविल लाइन निवासी पंकज ने सूचना दी कि थी कि एक बदमाश तमंचा लेकर घर में घुस गया है, जो घरवालों को डराकर एक सिलेंडर, दो मोबाइल फोन लूट कर जा रहा है। सूचना पर एचसीपी विजय कुमार शर्मा, कांस्टेबल खूबचंद सिंह, निजारूल हक ने छह मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाश को पिस्टल समेत दबोच कर उसके कब्जे से सिलेंडर, दो मोबाइल बरामद कर लिए। बाद में उसे सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।