{"_id":"5a8c70174f1c1b05738b882f","slug":"101519153175-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट प्रदेश के विकास को देगा गति: नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट प्रदेश के विकास को देगा गति: नागर
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि युवा, उद्यमी और किसानों के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। अगले वर्षों में भारत की भांति ही उत्तर प्रदेश भी विकास के पटल पर चमकेगा। योगी सरकार ने बजट में हर तबके का ख्याल रखा है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में बजट पर चर्चा एवं नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के बजट के लिए आम जनमानस के साथ चर्चा का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में तय किया जा रहा है, ताकि जनता के बीच जाकर सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे बजट में युवाओं का विशेष ध्यान रखा है। इसमें सरकार ने 20 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर भी सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं तय की हैं। किसानों को देश की रीढ़ बताते हुए नागर ने कहा कि भारत की 65 प्रतिशत जनसंख्या कृषि या कृषि से जुड़े रोजगारों पर आधारित है। आज केन्द्र और प्रदेश सरकारों की प्राथमिकताओं और कल्याणकारी नीतियों के कारण ही किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है। किसानों के लिए सीएम योगी ने इस वर्ष बजट को दोगुना करने का काम किया है। प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए सरकार चिंतन और मंथन करने में जुटी है। यूपी में आज माहौल सुधर रहा है। यहां निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बुधवार से लखनऊ में दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य सुख दर्शन सिंह बेदी और आयुर्वेदिक यूनानी एवं तिब्बीय बोर्ड के चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, देवव्रत त्यागी, अरविंद राज शर्मा, जगदीश पांचाल, हरीश अहलावत, गीता जैन, विजय शुक्ला, रमेश खुराना, भूषण सिंह पचेंडा, शिवराज सिंह त्यागी, सुनीता मलिक, सुशील त्यागी, डॉ देशबंधु तोमर, श्याम सिंह सैनी, वैभव त्यागी आदि कार्यकर्ता, व्यापारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।