{"_id":"5a81e4eb4f1c1b93268b9b9a","slug":"101518462187-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध-पनीर और मक्खन के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध-पनीर और मक्खन के नमूने भरे
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर और देहात में कई प्लांट पर फूड विभाग की टीम ने छापेमारी कर नमूने लिए हैं। टीम ने दूध, पनीर और मक्खन आदि के नमूने सील किए गए हैं।
सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य अजय जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में दूध विक्रेताओं के यहां छापेमारी की। सिखेड़ा के नंदी दूध प्लांट का निरीक्षण किया गया। टीम ने साफ-सफाई को लेकर संचालकों को नोटिस दिया है। यहां से दूध और पनीर के नमूने लिए गए। इसके अलावा गुलशन पॉलीयोशीस जानसठ रोड पर छापेमारी की। इस दौरान प्लांट पर गंदगी मिली। इसके बाद गोयल जीडी प्लस दूध पैकिंग प्लांट पर छापा मारा गया। प्लांट के कोल्ड रूम की दीवारों पर सीलन पाई गई। सुधार करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। इसके अलावा दूध, पनीर और मक्खन आदि के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान डीओ विनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, अनिल कुमार कौशल, प्रेमचंद, डॉ विकास कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।