फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रभारी चिकित्सक से चार्ज हटाया

प्रभारी चिकित्सक से चार्ज हटाया

Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्सक से चार्ज हटाया
प्रभारी चिकित्सक से चार्ज हटाया
विज्ञापन


पुरकाजी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सक से अस्पताल का चार्ज हटाकर एक अन्य चिकित्सक को दे दिया गया है। सीएमओ की ओर से यह कार्रवाई की गई है। पिछले दिनों कूड़ी पर मिले नवजात के शव को लेकर यह कार्रवाई मानी जा रही है। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सक से अस्पताल का चार्ज लेकर वहां पर तैनात डॉ अरुण कुमार को अस्पताल का चार्ज सौंप दिया है
एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार उड़ाए
पुरकाजी। थाना भोपा के ग्राम रुड़कली निवासी सुंदरलाल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह कस्बे के एटीएम पर रुपये निकाल रहा था, जहां पर मिले दो युवकों ने उसका एटीएम लेकर 500 रुपये निकालकर उसे दे दिए। इसी दौरान युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये और निकाल लिए, जिसकी जानकारी मोबाइल पर मेसेज आने के बाद मिली है। पीड़ित ने पुलिस से युवकों का सुराग लगाकर रुपये वापस दिलाने की गुहार की है।
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति
से की गई लूटपाट
पुरकाजी। पुरकाजी बाईपास पर बाइक सवार दंपति से कुछ बदमाशों ने नगदी-सोने के कुंडल लूट लिए। थाने पहुंचे पीड़ित के घटना की जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे की है। उत्तराखंड निवासी एक दंपति बाईक से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। पुरकाजी बाईपास पर कुछ बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर उनकी तीन हजार रुपये की नगदी और सोने के कुंडल लूट लिए। जिसकी जानकारी पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास बदमाशों की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में पुलिस से जानकारी की गई तो पुलिस ने बताया कि लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। किसी बाबा ने उन्हें रोककर कुछ सुंघा दिया था। उसके बाद इन लोगों ने स्वयं ही नगदी-कुंडल उसे दे दिए थे। जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर बाबा की काफी तलाश की गई, मगर कोई हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed