फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सामान सौ बरस का पलभर की खबर नहीं

सामान सौ बरस का पलभर की खबर नहीं

Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सामान सौ बरस का  पलभर की खबर नहीं
धूमधाम से मनाई विवेकानंद जयंती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल में उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागों में विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करने के बाद वक्ताओं और बच्चों ने स्वामी विवेकानंद को नमन किया। मुख्य वक्ता रामकिशन सुमन ने कहा कि युवा भारतीय संस्कृति को अपनाएं और महापुरुषों के पद चिह्नों पर चलें। विशिष्ट अतिथि डॉ अफजाल कुरैशी ने आगाह अपनी मौत से कोई बशर नहीं, सामान सौ बरस का पलभर की खबर नहीं सुनाकर बच्चों को जीवन के कई पहलुओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भोपाल, बालेंद्र, नरेंद्र, इशपाल, नूतन, सोहनबीरी, रेखा आदि मौजूद रहे। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाईस्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्या विनीता गर्ग ने बच्चों को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यालय में लोहड़ी पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय नाई महासभा की सम्राट सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को शिक्षावान बनाया जाए, तभी समाज विकास के पथ पर सवार होगा। सभा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरसेन और संचालन सुधीर जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी का गठन किया
मुजफ्फरनगर। राजकीय वाहन चालक महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। नई कार्यकारिणी में बागेश पाठक अध्यक्ष, मनोज कुमार मंत्री, देवेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, महबूब चौधरी संगठन, प्रमोद राठी प्रचार मंत्री प्रथम, संजीव बालियान प्रचार मंत्री द्वितीय चुने गए हैं। इसके बाद सेवानिवृत्त वाहन चालक बिजेंद्र सिंह वन विभाग, चंद्रपाल, इंद्रपाल का सम्मान किया गया।

दंगे के मामले में समझौता के लिए महापंचायत आज
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे के मामलों में समझौता करने के लिए महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति व दंगा समझौता कमेटी के संयोजक विपिन सिंह बालियान ने बताया कि रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed