फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आधारशिला गरीबों को देगी अपना घर

आधारशिला गरीबों को देगी अपना घर

Mon, 08 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
आधारशिला गरीबों  को देगी अपना घर
आधारशिला गरीबों को देगी अपना घर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सामाजिक संगठन आधारशिला ने गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर देने के लिए कदम बढ़ाया है। इसके लिए पहले प्रयास में खतौली में 101 आवासों का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है।

रविवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान आधारशिला संगठन के अध्यक्ष वसीम अहमद ने बताया कि संगठन ने गरीबों को उनका अपना आवास उपलब्ध कराने के लिए मांग आधारित, स्व:भागीदारी अनुदान योजना चलाई है। इसमें शासन की योजनाओं के तहत अनुदान प्राप्त करने के साथ ही अन्य सहयोग से आवास बनाकर गरीबों को दिए जाएंगे। इसमें संगठन अपनी जांच के बाद ऐसे गरीबों को चयन करेगी, जो किराए पर रह रहे हों और उनके खिलाफ कोई भी कानूनी या राजस्व कार्यवाही न की गई हो, आपराधिक गतिविधि में वो शामिल न हों। संगठन गरीबों को मकान देने के लिए उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। इसके लिए डेढ़ साल में एक परिवार से एक लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी किस्तों में जमा कराई जाएगी, यदि परिवार मकान छोड़कर जाता है तो उसको यह रकम संगठन वापस कर देगा। उन्होंने बताया कि गरीबों को संगठन 99 साल की लीज पर 40 वर्गगज में मकान बनाकर देगा। इसके साथ ही महिलाओं की शिक्षा और उनको स्वावलंबी बनाने के लिए भी संगठन कार्य कर रहा है। खतौली में मिल रोड पर संगठन को भूमि उपलब्ध हो चुकी है। इसके बाद मुख्यालय पर भी आवास बनाए जाएंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से डॉ अंकुश शर्मा, नसरीन अहमद, सिमरंन, सुधीर कुमार शर्मा, तेजपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed